फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में फिर बस हादसा: आगर मालवा में भैंस से टक्कर के बाद पलटी बस, 15 से ज्यादा लोग घायल; एक की हुई मौत

Sat, 28 Mar 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

आगर मालवा जिले में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से 3–4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुसनेर से कुरावर जा रही एक निजी बस बड़ागांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उनकी मदद से सभी घायलों को तुरंत नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें: ‘यह दुर्घटना नहीं, लापरवाही है’: पटवारी ने बस हादसे पर बोली ये बात, सीएम यादव को घेरा; एक करोड़ मुआवजे की मांग इस तरह हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बड़ागांव के पास सड़क पर एक बुजुर्ग भैंस लेकर जा रहा था। इसी दौरान बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान गोकुल सिंह (55), पिता भगवान सिंह यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर एडिशनल एसपी रविन्द्र कुमार बोयट सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें