फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: SIR कार्य में लगे बीएलओ को आया हार्ट अटैक, कुछ दिन पहले मिला था कारण बताओ नोटिस

Sat, 22 Nov 2025 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

जिले के कानड़ क्षेत्र के ग्राम पचौरा में एसआइआर कार्य में लगे बीएलओ मुकेश पेजवाल का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। जिस पर उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर हार्ट अटैक आया बताया। जिस पर उन्हें जिला मुख्यालय आगर पहुंचाया गया। वहां उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों एसआइआर कार्य को लेकर मुकेश को प्रशासन द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र भी दिया गया था।

जानकारी अनुसार मुकेश पिछले कई दिनों से एसआइआर के कार्य में लगे हुए थे। एसआइआर को लेकर कर्मचारियों पर काफी दबाव बताया जा रहा है। तय कार्ययोजना के अनुसार कार्य न होने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। जिसका कर्मचारियों पर खासा दबाव है। जानकारी अनुसार वह शनिवार को एसआइआर कार्य के लिये ग्राम पचौरा गये थे। काम करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया।

पुत्र शिवम बोले- उपचार चल रहा है
मुकेश के पुत्र शिवम ने बताया कि पिताजी का उज्जैन में उपचार चल रहा है। पापा निर्वाचन कार्य करने लिये गांव गए थे। वहीं, उनकी तबीयत खराब हुई, उन्हें वहां से आगर लाया गया। आगर से उज्जैन रेफर किया गया। जहां उपचार करवा रहे हे। डाक्टर ने अभी तो खतरे से बाहर बताया है।

एसडीएम ने की स्वजन से चर्चा
एसडीएम मिलिंद ढोके ने बताया कि बीएलओ मुकेश से स्वजन से चर्चा हुई है। अब वे सामान्य हैं और उनका उपचार चल रहा है। एसडीएम ढोके ने कहा कि किसी भी कर्मचारी पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है और सभी को समान दिशानिर्देशों के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

70 बीएलओ को दिये थे नोटिस
गत दिनों ही एसडीएम मिलिंद ढोके ने एसआइआर का कार्य तय समय में पूरा नही होने को लेकर 70 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को नोटिस जारी किये थे। उन्हें कारण बताओ
नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया को इसकी जानकारी भी दी गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें