फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यवस्था अधिकारी ने नहीं की व्यवस्था.. विभाग के लोग खुद ही सफाई में जुटे

जवाहर भवन के चौथे तल पर आग की घटना के तीसरे दिन भी कई कार्यालयों में कामकाज सामान्य नहीं हो सका। राख और मलबा की वजह से काम ठप रहा। बेसमेंट में संचालित कर्मचारी कल्याण निगम की कैंटीन में बुधवार की दोपहर कई विभागीय कर्मचारी पानी और मलबा साफ करते दिखे। कैंटीन के मैनेजर ने बताया कि व्यवस्था अधिकारी को पत्र देने के बाद भी साफ सफाई की व्यवस्था नहीं कराई गई। पानी भरने से काफी सामान भीग गया। दो दिन से काम ठप होने से करीब एक लाख की बिक्री भी प्रभावित हुई है। उधर, बिजली आपूर्ति बहाल न होने से सार्वजनिक उद्यम विभाग, दुग्ध विकास के कार्यालय में काम ठप रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें