लखनऊ के गोमती नदी पक्का पुल के बगल में बन रहे पुल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा। उन्होंने निरीक्षण कर जाना कि पुल का निर्माण कहां तक पहुंचा? अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 25 प्रतिशत बाकी है। निर्माण पूरा होने की अवधि जून 2027 है लेकिन समय से पहले ही निर्माण पूरा हो जाएगा।