विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना को लेकर रमाबाई रैली स्थल पर तैयारियां की जा रही हैं। मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। यहां हॉल नंबर 7 और हॉल नंबर 8 में मतगणना की जाएगी। मतगणना को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थल पर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।