गोमतीनगर स्थित पीएचडी भवन में एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय वेंडर विकास कार्यक्रम में आईएएस शशि भूषण लाल सुशील ने संबोधित किया। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास और उन्हें बेहतर कारोबारी अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उद्यमियों को बड़े संस्थानों और सरकारी विभागों के साथ वेंडर के रूप में जुड़ने, बाजार की जरूरतों को समझने तथा कारोबार विस्तार के अवसरों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने एमएसएमई इकाइयों को तकनीक अपनाने, गुणवत्ता में सुधार और प्रतिस्पर्धी बाजार के लिए तैयार रहने की जरूरत बताई। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमों को नए बाजारों से जोड़ना और उनकी कारोबारी क्षमता को मजबूत करना है।