स्काई हिल्टन के पास बन रहे वेंडिंग जोन के समर्थन में उतरे भाजपा समर्थकों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। नगर निगम की पहल को सराहनीय बताया। लखनऊ नगर निगम जोन-8 के अंतर्गत कानपुर रोड योजना के समीप स्काई हिल्टन होटल के सामने बन रहे स्थायी वेंडिंग जोन के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए। लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर वेंडिंग जोन के पक्ष में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया।