फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिन में जलती रहीं हाईमास्ट लाइटें, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

एक ओर जहां लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ मनकामेश्वर मंदिर से लिम्ब सेंटर की ओर जाने वाले ग्रीन कॉरिडोर पुल पर दिन के उजाले में हाईमास्ट लाइटें जलती नजर आईं। इसके अलावा पंपिंग स्टेशन के पास लगी स्ट्रीट लाइटें भी दिनभर जलती रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ आम जनता बिजली संकट झेल रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह दिन में लाइटें जलना बिजली विभाग की लापरवाही और ऊर्जा की बर्बादी को दर्शाता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें