लखनऊ के अलीगंज के डांडिया बाजार में पिछले चार दिनों से व्यापारी परेशान हैं। आज व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर रखी हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं क्योंकि इनकी बाजार में जनक भवन जो जर्जर हालत में है नगर निगम द्वारा इसे 4 दिन पहले आसपास बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया था और इन लोगों को आश्वासन मिला था कि जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाएगा अब इस मार्ग को दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है जिसके चलते त्योहारी मौसम में इनकी दुकानदारी पर काफी असर पड़ा है।