दुबग्गा के सैदपुर अंडरपास के पास मिले आसिया (25) के शव के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके प्रेमी मारूफ (36) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पांच लाख रुपये के विवाद में मारूफ ने दोस्त आमिर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आसिया ने मारूफ की दूसरी शादी का विरोध करने के साथ अपनी रकम वापस मांगी थी।आरोप है कि गंगा एक्सप्रेसवे के कट से आसिया को कार में बैठाने के बाद चलती गाड़ी में उसके नकाब से गला कस दिया गया। इसके बाद चेहरे पर मुक्कों से 16 वार किए गए। हत्या के बाद शव दुबग्गा में सर्विस रोड किनारे फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर चोटों की पुष्टि हुई है।आरोपी ने शादी का झांसा देकर आसिया के साथ चार से अधिक बार अलग अलग समय पर शारीरिक संबंध भी बनाए थे।