लखनऊ के गांधी भवन के कर्ण सभागार में उत्तर प्रदेश तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रान्तीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने एजेंडे के मुख्य बिंदुओं को साझा करते हुए बताया कि जनपद स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, समाज के किसी भी व्यक्ति के उत्पीड़न की जानकारी तुरंत प्रदेश कार्यालय को देने की अपील की गई। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने अपने संबोधन में पिछले 22-23 वर्षों से संगठन में अपनी सक्रियता का उल्लेख करते हुए भविष्य में भी समाज हित के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया। बैठक के अंतिम चरण में संगठन विस्तार के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।