चौक स्टेडियम में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 के फाइनल मुकाबले में लखनऊ फाल्कन क्लब और टेक्ट्रो क्लब के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। फाइनल में लखनऊ फाल्कन क्लब की टीम बैगनी और टेक्ट्रो क्लब की टीम काली जर्सी में मैदान पर उतरी। मुकाबले के बाद टेक्ट्रो क्लब ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने जीत के बाद मैदान पर जश्न मनाया। विजेता टीम को खेल निदेशक आरपी सिंह ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों में उत्साह नजर आया। लखनऊ फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए खेलप्रेमी भी स्टेडियम में मौजूद रहे।