लखनऊ महानगर थाना क्षेत्र में शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में बिल्डिंग में काम कर रहे चार मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर मौके पर महानगर पुलिस और तहसीलदार सदर पहुंचे। तहसीलदार सदर जय प्रकाश ने बताया कि पाइप टूटने की घटना हुई थी जिसमें अभी तक चार लोग के घायल होने की सूचना मिली। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। शालीमार गैलेंट पर मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत घटनास्थल का अंदर से निरीक्षण करके आए जानकारी बताते हुए की सातवें मंजिल पर प्लास्टर चल रहा था। चार मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है किसी के भी मौत की पुष्टि नहीं है।