जीएसटी ऑफिसर्स के अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकार क्या है...इसकी व्याख्या अलग ही अंदाज में की। कहा कि अगर सरकार को हम छूकर देखेंगे तो हम क्या छुएंगे। आप को ही छूकर सरकार को जान पाएंगे। सरकार तो केवल हवा में तैर रही है। सरकार की अनुभूति नहीं कर सकते है। अगर कोई पूछो तो आप ही सरकार हो। उन्होंने जीएसटी अफसरों से कहा कि आप प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सबसे ताकतवर कड़ी (प्वाइंट) है। अगर आप मन बना लो यूपी को नंबर एक बनाना है तो प्रदेश पहले नंबर पर होगा। आप हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी की तरह काम करते हैं। जो भी संसाधन बढ़ रहे निर्माण हो रहा है। पैसा आप ही तो ला रहे हैं। उन्होंने अफसरों को अपनी कुर्सी को खुद पर हावी न होने की देने की सलाह दी।