लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। एक निजी पत्रिका में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी से नाराज सपा छात्र सभा ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पत्रिका को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन भेजा।