फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीडीओ ने अफसरों के मोबाइल पर कराया स्व-गणना का रिहर्सल, विभागों का निरीक्षण भी किया

जनगणना–2027 के तहत शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन अब विभागीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रमुख पटल सहायकों और हेल्प डेस्क कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी के मोबाइल फोन पर स्व-गणना की प्रक्रिया का रिहर्सल कराया। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल के उपयोग, लॉगिन प्रक्रिया और जानकारी भरने के तरीके की जानकारी दी गई। सीडीओ ने कहा कि आमजन को सही मार्गदर्शन देने के लिए पहले विभागीय कर्मचारियों का पूरी प्रक्रिया से परिचित होना जरूरी है। बैठक के बाद सीडीओ ने विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी, उपयुक्त श्रम रोजगार, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक युवा कल्याण और समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटल सहायकों से उनके कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। समाज कल्याण विभाग कार्यालय में वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति की भी समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि जनसामान्य को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने में सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें