फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजनाथ सिंह बोले- नौसेना वाटिका राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव का प्रतीक

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पीछे विकसित नौसेना वाटिका के उद्घाटन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ Singh, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नौसेना वाटिका भारतीय नौसेना की वीरता, शौर्य और राष्ट्र सेवा की गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि यह वाटिका नई पीढ़ी को सशस्त्र बलों के त्याग, समर्पण और देशभक्ति से प्रेरित करेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना ने देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने नौसेना के जवानों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्मारक देश के सैन्य इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें