फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर बीएन सिंह की प्रतिमा तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने यात्रा में हिस्सा लिया और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन जरूरी है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें