महिलाओं और किशोरियों में तेजी से बढ़ रही पीएमओएस (पीसीओडी) बीमारी कई तरह की बीमारियों को बढ़ा रही है। केजीएमयू के स्त्री रोग विभाग क्वीन मेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने बताया कि पॉलीएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीएमओएस) से गर्भधारण करने से लेकर हॉरमोनल समस्याएं देखी जा रही हैं।