फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नौसेना वाटिका के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के पीछे विकसित नौसेना वाटिका के उद्घाटन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौसेना वाटिका भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र सेवा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह वाटिका युवाओं को देशभक्ति और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की प्रेरणा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकसित की जा रही ऐसी परियोजनाएं राष्ट्रीय गौरव को नई पहचान दे रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें