फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मायावती कॉलोनी में गंदगी और बदहाली में जीने को मजबूर... शिकायत करने के बाद भी नहीं होती है सुनवाई

निवासी राम कुमार गुप्ता का कहना है कि कई सालों से हम ऐसे ही रहने को मजबूर हैं। कई बार ऑनलाइन शिकायत भी की और क्षेत्रीय जिम्मेदारों को भी बोला सब ने आश्वासन ही दिया पर अभी तक कुछ नहीं हुआ। आईआईएम रोड स्थित मायावती कॉलोनी में पिछले कई सालों से लोग गंदगी में और बदहाली में जीने को मजबूर हैं। सालों से सीवर का पानी भरा हुआ है आए दिन बच्चे बीमार भी पड़ते हैं पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय निवासी राम सुंदर तिवारी, हरिराम, उर्मिला तिवारी बताते हैं कि जब हम क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत करते हैं तब कोई सफाई कर्मी आकर थोड़ी सफाई करके चला जाता है। हमारी इस जलभराव की समस्या का समाधान पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें