फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मौसम ने बदली करवट, आसमान में छाए बादल; तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया, जिससे मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास अधिक होने लगेगा। अभी तक लोगों को मुख्य रूप से सुबह और रात के समय ही गुलाबी ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना हुआ है। हालांकि, आसमान में बादल छाने और हवाओं की गति बढ़ने से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। बारिश होने पर ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें