फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : मुख्यमंत्री योगी ने किया बिरसा मुंडा जयंती पर ‘जनजाति भागीदारी उत्सव’ का शुभारंभ

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ का गांधी प्रतिष्ठान इन दिनों जनजातीय संस्कृति की झलक से सराबोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारतीय सभ्यता और संस्कृति में जनजाति समुदाय के योगदान’ को समर्पित छह दिवसीय जनजाति भागीदारी उत्सव का उद्घाटन किया। उत्सव में देशभर से आए जनजाति समुदायों के कलाकारों ने पारंपरिक गीत, नृत्य और अपनी अद्वितीय वेशभूषा से सभी का मन मोह लिया। मंच पर प्रस्तुत लोकनृत्यों की लय और ढोल की थाप पर दर्शक भी झूमते नजर आए। इस दौरान जनजातीय हस्तशिल्प, खानपान और लोककला की प्रदर्शनी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। गांधी प्रतिष्ठान परिसर में चल रहे इस उत्सव में आने वाले लोग भारतीय जनजातीय परंपराओं की विविधता और जीवंतता का अनुभव कर रहे हैं, जो हमारे सांस्कृतिक वैभव की अनमोल धरोहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें