उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने बुधवार को सर्किट हाउस गोंडा में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान घरेलू विवाद, उत्पीड़न और अन्य मामलों से जुड़ी कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। सुनवाई के दौरान आयोग की सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने टाउन हाल गोंडा में आयोजित होली मिलन समारोह में भी हिस्सा लिया।