लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा बाजार कॉप्लेक्स को टीन शेड लगाकर सील किए जाने के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों से भी विवाद हुआ। दुकानदार बीके मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट ने दुकानों को खोलने का आदेश दिया था। उसके बाद भी एलडीए ने मंगलवार रात बिना जानकारी दिए कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया। यह कार्रवाई सही नहीं है। एलडीए के अधिकारी आए थे मगर बिना बात किए लौट गए। करीब दो महीने पहले एलडीए ने कॉम्प्लेक्स की लीज समाप्त कर दुकानों को सील कर दिया था। अब पूरे कॉम्प्लेक्स को ही सील कर दिया।