फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार

महानगर स्थित मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज में 63 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर्स लखनऊ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को टीबी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने टीबी के लक्षणों, बचाव और समय पर जांच व उपचार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीमारी की पहचान समय पर होने और नियमित उपचार से टीबी से बचाव संभव है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आसपास के लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। एनसीसी की ओर से अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों को आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें