लखनऊ में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया था। - इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाने का काम चल रहा है। दूसरी तरफ इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले मार्ग को दोनों तरफ टीन सेट से कवर किया जा रहा है। इस मार्ग को बंद किया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बारिश होने के कारण काम अभी रूका हुआ है।