राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम साफ है। तेज धूप के साथ पुरवइया हवाएं भी चल रही हैं। जो 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इन हवाओं से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 3 अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में मौसम सक्रिय होगा तब तक छुटपुट बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे और काले बादलों का आवागमन भी बना रहेगा।