फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ‘फॉगसी आर्ट ऑफ बर्थिंग कॉन्क्लेव 2026’ 10 अप्रैल से, सुरक्षित मातृत्व पर होगा मंथन

सुरक्षित मातृत्व और आधुनिक प्रसूति तकनीकों पर चर्चा के लिए लखनऊ में तीन दिवसीय 'फॉगसी आर्ट ऑफ बर्थिंग कॉन्क्लेव - वॉम्ब टू वर्ल्ड कॉन 2026' का शुभारंभ 10 अप्रैल से अटल बिहारी बाजपेई कनवेंशन सेंटर में आयोजित होगा, इस कार्यक्रम में देश-विदेश के सैकड़ों विशेषज्ञ शामिल हो रहें हैं। इसकी प्रेसवार्ता करते हुए आयोजन अध्यक्ष डॉ. प्रीति कुमार और सचिव डॉ. सीमा मेहरोत्रा ने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य 'सम्मानजनक और सुरक्षित मातृत्व देखभाल' को बढ़ावा देना है। असंतुलित जीवनशैली और कुपोषण के कारण गर्भावस्था में जटिलताएं बढ़ रही हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 75 प्रतिभागी, जिनमें डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ शामिल हो रहें हैं, उन्हें आधुनिक प्रसूति तकनीकों और वैकल्पिक प्रसव मुद्राओं के बारे में सिखाया जाएगा। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार सहित यूनिसेफ और यूएनएफपीए जैसी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। विशेषज्ञों ने सुरक्षित मातृत्व के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार और समय पर डॉक्टरी सलाह को अनिवार्य बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें