फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ के होटल में ड्रोन इनोवेटर का शव मिला, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

महाराजगंज निवासी 22 वर्षीय ड्रोन इनोवेटर एवं वैज्ञानिक राहुल का शव सोमवार को राजधानी के गोमतीनगर स्थित नोवाटेल होटल के एक कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, होटल का कमरा अंदर से बंद था। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के संघर्ष या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें