लखनऊ के गांधी सभागार में अपना दल (एस) द्वारा आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के विचारों को सामाजिक न्याय और समानता का आधार बताया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। वक्ताओं ने अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।