जवाहर के चौथे तल पर लगी आग के बाद मंगलवार को भी इस तल के कई कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। वेक्टर जनित मलेरिया विभाग के दवा वितरण और कई अन्य कार्यालयों में पानी, राख और मलबा दिखा। दोपहर एक बजे तक कर्मचारी सफाई में जुटे नजर आए। उधर इसी भवन के ठीक नीचे तीसरे तल पर दुग्ध विकास के एक कार्यालय में भी कामकाज ठप रहा।