फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कार्यभार संभालते ही पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा का एक्शन प्लान, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस

लखनऊ के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने पुलिस लाइन में कार्यभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शासन और डीजीपी मुख्यालय की प्राथमिकताओं के अनुरूप शहर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना, 'मिशन शक्ति' को प्रभावी ढंग से लागू करना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीक को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा आम लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों के खातों से निकली रकम को जल्द से जल्द फ्रीज कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आर्थिक नुकसान कम हो सके। महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके अलावा अफवाहों और भ्रामक खबरों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई और अपराध नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें