फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कराटे चैंपियनशिप में बदइंतजामी, खिलाड़ी गंदगी के बीच जमीन पर खाने को मजबूर

चौक स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित सब जूनियर राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 में व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों को गंदगी के बीच जमीन पर बैठकर खाना खाने को मजबूर होना पड़ा। भीषण गर्मी में खिलाड़ियों और अभिभावकों ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। एक महिला अभिभावक ने बताया कि प्रति बच्चे तीन हजार रुपये शुल्क लिया गया है, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। प्रतियोगिता स्थल पर साफ-सफाई, बैठने और भोजन व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। खिलाड़ियों के परिजनों ने बेहतर इंतजाम की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें