चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर परिसर के बाहर मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भाव से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान आयोजकों ने बताया कि मान्यता है कि इस स्थल पर लक्ष्मण ने पूजा-अर्चना की थी, जिसके कारण यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम में अमरनाथ मिश्रा, अमित टंडन और उत्तम कपूर सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।