फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जांच कराने के लिए 15- 15 दिनों तक पीजीआई के फुटपाथ पर पड़े रहते हैं पीड़ित

बिहार के सिवान के रहने वाली राजमती अपना इलाज पीजीआई से करवा रही है। डेढ़ वर्ष पहले उनके पेट में एक सिस्ट था जिसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद से वह लगातार पीजीआई आ रही हैं और अपना इलाज करवा रही हैं। जब भी वह आती हैं तो डॉक्टर उनकी एक बार फिर से जांच लिखता है और उस जांच को करवाने के लिए वह 15 -15 दिनों तक पीजीआई के अंदर फुटपाथ पर रहकर गुजारा करती हैं और अपनी जांच करवाती हैं। 2 जुलाई को पीजीआई पहुंची राजमती ने बताया कि उनके बेटे अर्जुन को भी पेट में कुछ दिक्कत हुई है तो अब उसका भी इलाज पीजीआई से ही चल रहा है। गरीबी से परेशान राजमती बताती है कि काफी दवाइयां उसे बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। कई बार डॉक्टर से मिन्नतें की तो डॉक्टर ने एक दो दवाई अंदर से दिला दिया लेकिन बेटे की दवाइयां अभी भी वह बाहर से ले रही हैं। यही नहीं जांच भी बाहर से कराकर लाने को कहा जाता है। शनिवार को उन्होंने अपना अल्ट्रासाउंड बाहर से कराया है। बाहर की जांच बहुत महंगी पड़ती है अब तक अपने इलाज में लाखों रुपए लोगों से मांग कर उधार लेकर लगा चुकी राजमती पीजीआई की व्यवस्था से नाखुश दिखाई पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें