गुरुवार शाम करीब छह बजे सतरिख रोड स्थित कश्यप मार्केट के सामने ई-रिक्शा पलटने से साइकिल सवार करीब 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि ई रिक्शा की छत पर करीब 3 क्विंटल लोहे की ऐंगल लदे हुए थे जो कि रोड स्थित गड्ढे में डिस बैलेंस होने से दुर्घटना हो गई। बताया गया कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को तत्काल चंदन अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक बालक की पहचान कराने के साथ उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।