फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: घंटाघर मैदान में लंबे समय से लगे झूलों से हादसे का खतरा

पुराने लखनऊ के हेरिटेज जोन स्थित घंटाघर मैदान में लंबे समय से लगे झूले सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि झूलों की समय-समय पर जांच और रखरखाव नहीं हुआ तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। हाल ही में इंदिरा नगर में झूला टूटने से कई लोगों के घायल होने की घटना के बाद घंटाघर मैदान के झूलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का सवाल है कि यदि यहां कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले मैदान में बच्चों के लिए झूले लगाए जाते थे, जिनका बच्चे निशुल्क आनंद लेते थे। अब यहां लगे झूलों के लिए लोगों से महंगे टिकट लिए जा रहे हैं। लोगों ने झूलों की सुरक्षा जांच कराने, फिटनेस प्रमाणपत्र सार्वजनिक करने और मानकों पर खरा न उतरने वाले झूलों को तत्काल हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें