फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में छत पर खेल रही तीन साल की बच्ची के सिर में लगी गोली, कहां से आई... जांच में जुटी पुलिस

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक तीन साल की बच्ची अपने घर की तीसरी मंजिल पर खेल ही थी कि तभी उसके सिर में गोली लग गई। गोली लगने से बच्ची लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। इंदिरा नगर बसतौली बी ब्लॉक के मकान नम्बर 637/120 में तीन साल की मासूम घर की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर में खेल रही तभी कहीं से फायर हुई गोली उसके सिर में लग गई। गोली लगते ही मासूम गिर पड़ी और परिजन आननफानन उसे लेकर केजीएमयू पहुंचे। जहां ट्रॉमा सेंटर में उसे भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की और फायरिंग सेंटर का पता लगा रही है। कहा जा रहा है कि गोली टिन से लड़कर आई थी इसलिए इसकी रफ्तार कम थी नहीं तो बच्ची की जान भी जा सकती है। बच्ची का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें