फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गल्ला मंडी में टट्टर में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टट्टर के नीचे खाना बना रहे कर्मचारियों के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टट्टर को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गया। आग की लपटें पास में पड़े कूड़े के ढेर तक भी पहुंच गईं, जिससे धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें