फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गुडंबा समाधान दिवस में श्मशान की जमीन पर कब्जे की शिकायत, पैमाइश और घेराबंदी की मांग

लखनऊ के गुडंबा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जमीन से जुड़े कई मामले पहुंचे। पैगरामऊ निवासी रामस्वरूप ने श्मशान की जमीन पर कब्जे की आशंका जताते हुए शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि से सटी श्मशान की जमीन सरकारी बंजर भूमि है। उन्होंने जमीन की पैमाइश कराकर मेड़ बनवाने और घेराबंदी कराने की मांग की, ताकि उस पर कब्जा न हो सके। वहीं, बेहटा निवासी पीर मोहम्मद ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान कुछ लोग आपत्ति जताकर जमीन पर अपना दावा कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर विवाद का समाधान कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के शकील ने दसौली गांव में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत की। इस मामले में लेखपाल सरोज कुमार ने उन्हें बुलाया, लेकिन शकील ने जरूरी काम में व्यस्त होने की बात कहते हुए आने में असमर्थता जताई। समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें