जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जवाहर भवन के रिसेप्शन हाल में एनपीएस पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों की नेशनल पेंशन स्कीम से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। कर्मचारियों को एनपीएस में जमा राशि, स्टेटमेंट डाउनलोड, पता अपडेट करना, टैक्स सेवर योजना आदि के बारे में बताया गया।