फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डे-केयर सेंटर का गेट गिरने से मासूम की मौत, घरवालों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू किया

निशातगंज स्थित बचपन डे-केयर सेंटर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। सेंटर का लोहे का गेट अचानक गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया तथा इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गेट गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डे-केयर सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद तक पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें