फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंदन दास की गजल कार्यशाला में कलाकारों को मिला प्रशिक्षण, 25 जुलाई को होगी मंचीय प्रस्तुति

हजरतगंज स्थित ला प्लास कॉलोनी (निकट सहायगंज) में सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक चंदन दास की ओर से आयोजित गजल कार्यशाला में प्रतिभागियों को गजल गायकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में वरिष्ठ शायर एवं प्रशिक्षक मिथिलेश लखनवी ने गजल गायकी की बारीकियों, उच्चारण, लय और प्रस्तुति शैली का अभ्यास कराया। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिला और पुरुष प्रतिभागी 25 जुलाई 2026 को कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कला मंडपम में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गजल गायक चंदन दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सुनने के बाद स्वयं भी अपनी गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और गजल गायकी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें