फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चौसा आम की पहली निर्यात खेप रवाना, मंत्री बोले- जौहर विवि मामले में एजेंसियां कर रही हैं अपना काम

सप्रू मार्ग स्थित उद्यान भवन से गुरुवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने चौसा आम की करीब 1200 किलोग्राम की निर्यात खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आमों की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार पहचान बना रही है और किसानों को निर्यात का लाभ मिल रहा है। पत्रकारों द्वारा जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को तोड़े जाने से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस मामले में संबंधित एजेंसियां अपना कार्य कर रही हैं और कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। कार्यक्रम में उद्यान विभाग के अधिकारी और निर्यात से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानी और कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें