लखनऊ के काकोरी के आबिद खेड़ा गांव में एक बंदर के आतंक से लोग भयभीत रहे। हालात ऐसे बने कि कई ग्रामीण गांव छोड़ने को मजबूर हो गए। वन विभाग और डायल 112 पर बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार देर शाम को परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर अतिरिक्त टाउन एरिया के सार्वजनिक शौचालय में बंदर को काबू कर बाहर से ताला लगा दिया। बंदर के हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं। एसडीओ चंदन चौधरी ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और जल्द ही टीम भेजकर बंदर को पकड़वाया जाएगा।