फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बैराज मरम्मत कार्य के बीच लोगों ने हटाई बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गोमती बैराज के मरम्मत कार्य के चलते पूर्व में स्मारक क्षेत्र की ओर यातायात का डायवर्जन किया गया था। बैराज के फाटकों को बदलने का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सुरक्षा कारणों से दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता अभी भी बंद रखा गया है। इसके बावजूद कुछ लोग बैरिकेडिंग हटाकर बैराज के रास्ते से आवागमन करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई राहगीर और दोपहिया वाहन चालक बंद मार्ग से निकलने के लिए अस्थायी रूप से बैरिकेड हटाकर रास्ता बना लेते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरम्मत कार्य के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शेष तकनीकी कार्यों को बिना बाधा पूरा कराना है। ऐसे में बंद मार्ग से आवाजाही किसी दुर्घटना या अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से बैरिकेडिंग की प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है, ताकि लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें और किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि सुरक्षा कारणों से लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें