मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता के लिए आपसी मतभेदों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए पर आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रहेंगे और खाएंगे हिंदुस्तान में पर वंदे मातरम नहीं गाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि हैदराबाद का निजाम और जूनागढ़ का नवाब भारत में शामिल नहीं होना चाहते थे पर सरदार पटेल ने इसे संभव बनाया।