फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भिठौली पुल के पास युवती से चेन लूट, बाइक सवार दो बदमाश फरार

मड़ियांव थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड पर भिठौली पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने रैपिडो बाइक से जा रही युवती के गले से चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर की भाटन टोला निवासी वंशिका शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को वह रैपिडो बाइक से छठा मील स्थित अपनी बहन के घर जा रही थीं। आरोप है कि भिठौली पुल से पहले एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और झपट्टा मारकर गले की चेन छीन ली। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें