फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजन किया

गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) पर्व अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने इंदिरा नगर स्थित प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह ने भूतनाथ मंदिर के महंत रुद्रनाथ जी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के उपरांत डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का अत्यंत पावन पर्व है। गुरु ही समाज को सही दिशा और संस्कार प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेता व कई श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें